ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने ग्रामीण क्षेत्र के होटलों को लग्जरी टैक्स से छूट देने की घोषणा कर दी है। शनिवार को इस संबंध में नोटिफिकेशन भी जारी हो गई। इस टैक्स से छूट मिलने से शहरों की अपेक्षा ग्रामीण इलाकों में किराये में दस प्रतिशत की कमी आएगी। हालांकि यह छूट केवल उन्हीं होटलों को मिलेगी जो 1 अप्रैल 2014 के बाद शुरू हुए हैं। पर्यटकों
से अब तक अनछुए रहे प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में सैलानियों की आमद बढ़ाने के उद्देश्य से सरकार ने इन इलाकों में बनने वाले होटलों को लग्जरी टैक्स से छूट देने की घोषणा की है। इसके तहत 1 अप्रैल 2014 के बाद शुरू हुए होटलों को आने वाले दस सालों के लिए आबकारी एवं कराधान विभाग को लग्जरी टैक्स नहीं चुकाना पड़ेगा। इससे एक ओर जहां ग्रामीण इलाकों में होटल इंडस्ट्री को बढ़ावा मिलेगा।