फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पढ़िए, इस बार विधानसभा में क्या रहेगा खास?

Sun, 20 Jul 2014 09:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल विधानसभा का मानसून सत्र 6 से 29 अगस्त तक होगा। देश इस पहली हाईटेक ई-विधानसभा का गवाह बनेगा। शनिवार को राज्यपाल उर्मिला सिंह ने छठी विधानसभा के 12वें सत्र का आह्वान किया है।
विज्ञापन


यह जानकारी राज्य विधानसभा के सचिव सुंदर सिंह वर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि राज्यपाल की तरफ से जारी अधिसूचना पर सभी विधायकों, समस्त लोकसभा सदस्यों और संबंधित अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है।

ई-विधानसभा के रूप में इस मानसून सत्र में विधायक अपने क्षेत्रों की वीडियो रिकार्डिंग सदन के समक्ष रख पाएंगे।
इसके अलावा विधानसभा की कार्यवाही को भी ऑनलाइन किया जाएगा।

हिमाचल पहला राज्य है, जिसकी विधानसभा में यह प्रयोग होने जा रहा है। सत्र के टेंटेटिव कैलेंडर को जारी करते हुए विधानसभा अध्यक्ष बृज बिहारी बुटेल ने कहा है कि यह सत्र 6 अगस्त से लेकर 29 अगस्त के बीच चलेगा।
विज्ञापन


सत्र में होंगी कुल 16 बैठकें

सत्र के दौरान कुल 16 बैठकें होंगी। इनमें से दो दिन प्राइवेट मेंबर्स बिजनेस के तौर पर होंगे। सदन महत्वपूर्ण विधायी कार्यवाहियों पर केंद्रित होगा। बुटेल ने उम्मीद जताई है कि विधानसभा के सदस्य सत्र के दौरान अपना कीमती वक्त इस्तेमाल करेंगे। वे इस दौरान विभिन्न जनोपयोगी मामलों पर महत्वपूर्ण चर्चा करेंगे।

क्या इस बार भी रहेगा गतिरोध

हिमाचल विधानसभा के मानसून सत्र की घोषणा के बाद यह सवाल खड़ा है कि क्या इस बार भी सदन में बजट सत्र की तरह गतिरोध रहेगा? बजट सत्र के दौरान राज्य विधानसभा में विपक्षी भाजपा ने खूब हंगामा किया था। कई दिन तक सत्र बिना विपक्ष के ही चलता रहा।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें