फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला के रवि ठाकुर ने जीता मिस्टर इंडिया का खिताब

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली में हुई मिस्टर इंडिया मैनहंट-2015 प्रतियोगिता में रोहड़ू के रवि ठाकुर ने मिस्टर इंडिया का खिताब जीता है। अब रवि ठाकुर अर्जेंटीना में होने वाली मिस्टर यूनिवर्स प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। उनकी इस उपलब्धि से परिजन बेहद खुश हैं। मिस्टर इंडिया मैनहंट-2015 प्रतियोगिता का ग्रैंड फिनाले 10 अक्तूबर को हुआ।
विज्ञापन


दिल्ली में स्कायवाक एंटरटेनमेंट के तत्वावधान में हुई। इसमें देश भर से करीब पांच हजार प्रतिभागियों ने भाग लिया। विभिन्न चरणों में हुई स्पर्धा में रवि ठाकुर ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस आधार पर उन्हें मिस्टर इंडिया का खिताब दिया गया। गोवा के सिद फर्स्ट रनरअप तथा चंडीगढ़ के मुनीश सिंह सेकेंड रनरअप रहे।
विज्ञापन

रोहड़ू के रहने वाले हैं रवि

रवि रोहड़ू तहसील की अढ़ाल पंचायत के रूंडा गांव निवासी हैं। बेटे की इस उपलब्धि से पिता रामलाल ठाकुर बेहद खुश हैं। उन्होंने बताया कि रवि ठाकुर ने हिमाचल का नाम पूरे देश में रोशन किया है। रवि ठाकुर की रुचि पहले से माडलिंग में रही है। इसके लिए कड़ी मेहनत भी की।

रवि ठाकुर ने अपनी उपलब्धि का श्रेय माता-पिता को दिया है। कहा कि हर मॉडल का सपना मिस्टर इंडिया का खिताब जीतना होता है। उनका भी सपना मिस्टर इंडिया बनना था। खिताब जीतने के बाद अब वे अर्जेंटीना में होने वाली मिस्टर यूनिवर्स स्पर्धा में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। मिस्टर यूनिवर्स प्रतियोगिता की तारीख अभी फाइनल नहीं हुई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें