फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अच्छी खबर: अब लैप्स नहीं होगा राशन का कोटा

Wed, 17 Feb 2016 09:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल में उपभोक्ताओं का राशन का कोटा लैप्स नहीं होगा। अगर कोई व्यक्ति किसी कारणवश महीने में राशन नहीं ले पाता है तो वह अगले महीने डिपो होल्डर से कोटे का राशन ले सकेगा। खाद्य आपूर्ति विभाग ने कहा है कि कोटे का राशन लैप्स नहीं होगा।
विज्ञापन


अगर डिपो होल्डर कोटे का राशन लैप्स होने की बात करता है तो उपभोक्ता इस बारे में खाद्य आपूर्ति कार्यालय में शिकायत कर सकता है। खाद्य आपूर्ति मंत्री जीएस बाली ने कहा कि सोशल मीडिया पर शिकायतें आ रही हैं कि डिप्पो होल्डर समय खत्म होने का बहाना बनाकर कोटे का राशन देने में आनाकानी कर रहे हैं।

यही नहीं उपभोक्ताओं को राशन लेने की डेट फि क्स करने की बात कहते हैं। उपभोक्ता कोटे का राशन कभी भी ले सकते हैं। कोशिश यही रहे कि उपभोक्ता जिस महीने का कोटा है, उसी महीने में राशन ले लें। महीना समाप्त होने पर राशन लैप्स नहीं होगा। डिपो होल्डर को उस एरिया में राशनकार्ड होल्डरों के मुताबिक स्टॉक भेजा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें