फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीओडी की बैठक में फैसला: डिपुओं में मोबाइल पर ओटीपी आने के बाद ही मिलेगा राशन

Wed, 19 Jan 2022 09:34 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजिंद्र गर्ग की अध्यक्षता में बुधवार को  नागरिक आपूर्ति निगम सीमित के निदेशक मंडल की 138वीं बैठक आयोजित की गई। मंत्री राजिंद्र गर्ग ने कहा कि निगम ने वित्त वर्ष 2020-21 में कुल 1639 करोड़ का कारोबार किया, जो पिछले वर्ष की तुलना में 230 करोड़ अधिक है।
विज्ञापन
खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजेंद्र गर्ग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश नागरिक आपूर्ति निगम के सभी डिपो में मोबाइल नंबर पर ओटीपी आने के बाद ही राशन मिलेगा। प्रदेश में कई जिलों में यह व्यवस्था है। कोविड संक्रमण के चलते ऐसा अब सभी जिलों में किया जाएगा। अन्य जिलों में इसे फिंगर प्रिंट से दिया जाता रहा है। डिपो होल्डर अब खाली चावल की बोरियां विभाग को लौटाएंगे नहीं। डिपो में 20 साल का कार्यकाल पूरा करने वाले सहायकों को लिपिक बनाया जाएगा। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजेंद्र गर्ग की अध्यक्षता में बुधवार को हुई नागरिक आपूर्ति निगम सीमित के निदेशक मंडल की 138वीं बैठक में यह फैसला लिया गया है। मंत्री राजेंद्र गर्ग ने कहा कि निगम ने वित्त वर्ष 2020-21 में कुल 1639 करोड़ का कारोबार किया, जो पिछले वर्ष की तुलना में 230 करोड़ अधिक है।

विज्ञापन


वित्त वर्ष 2020-21 में निगम ने 1.06 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित किया है। उन्होंने अधिकारियों को डिपो होल्डरों की आय बढ़ाने संबंधी मामला वित्त विभाग के समक्ष प्रस्तुत करने और आधार आधारित राशन आवंटन में आ रही समस्या का शीघ्र निष्पादन करने के निर्देश दिए, जिससे आम जनता को खाद्यान्न लेने में आ रही समस्याओं को दूर किया जा सके। बैठक में वित्त वर्ष 2020-21 के वित्तीय लेखे पारित किए गए और  विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में निदेशक मंडल के गैर सरकारी सदस्य, हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम तथा खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोगता मामले विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और पंजीयक सहकारी सभाएं एवं विशेष सचिव वित्त उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें