फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन कार्ड धारकों को राहतः लंबे इंतजार के बाद डिपुओं में पहुंचा सस्ता राशन

Mon, 11 Dec 2017 01:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल के सरकारी गोदामों में लंबे इंतजार के बाद सस्ते राशन की सप्लाई पहुंच गई है। इस महीने उन उपभोक्ताओं को पिछले दो महीने का राशन मिलेगा, जो कोटे से वंचित रह गए थे। 
विज्ञापन


प्रदेश सरकार ने सभी डिपो होल्डरों को औपचारिकताएं पूरी कर गोदामों से सस्ता राशन उठाने के निर्देश दिए हैं। सरकार की ओर से जारी निर्देशों के मुताबिक गोदामों में सात दालों की सप्लाई पहुंची है। 

अगर डिपो होल्डर उपभोक्ताओं को पसंद की तीन दालें देने के लिए मना करते हैं तो वह इस बारे में डीएफसी को शिकायत कर सकते हैं। प्रदेश सरकार का मानना है कि टेंडर सप्लाई ऑर्डर को समय पर मंजूरी न मिलने से दिक्कतें पेश आई हैं। 
विज्ञापन


सरकार ने निर्णय लिया कि अब कंपनी का टेंडर खत्म होने के 20 दिन पहले खाद्य वस्तुओं के लिए निविदाएं मांग ली जाएंगी ताकि डिपुओं में समय पर राशन पहुंच सके। 

अतिरिक्त मुख्य सचिव खाद्य आपूर्ति तरुण कपूर ने बताया कि गोदामों में सस्ते खाद्य वस्तुओं की सप्लाई पहुंच गई है। आटा, चावल, दालें, तेल, चीनी नमक समेत सारा सामान उपलब्ध है। हिमाचल के तकरीबन सभी डिपो में यह सामान पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें