फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिपुओं में दिवाली पर प्रति व्यक्ति मिलेगी 100 ग्राम अतिरिक्त चीनी

Sun, 01 Nov 2020 05:00 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
चीनी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दिवाली पर हिमाचल के राशनकार्ड धारक उपभोक्ताओं को डिपुओं में 100 ग्राम अतिरिक्त चीनी मिलेगी। अभी परिवार के प्रति उपभोक्ताओं को राशन डिपुओं में 600 ग्राम चीनी मिलती है। नवंबर के राशन कोटे में 700 ग्राम चीनी मिलेगी। हिमाचल में साढ़े 18 लाख राशनकार्ड उपभोक्ता हैं, जिन्हें यह फायदा मिलेगा। खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने अतिरिक्त चीनी देने के लिए सरकार को प्रस्ताव भेज दिया है।

विज्ञापन


सरकार ने प्रस्ताव मंजूर करते हुए नवंबर में राशन के कोटे के साथ इसे देने को कहा है। इसके अलावा सरकार ने विभाग को निर्देश दिए हैं कि दीपावली पर्व के चलते बाजार में मिलावटी मिठाइयों की सप्लाई होती है। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग को कहा गया है कि ऐसे कारोबारियों पर कड़ी नजर रखें, ताकि लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ न हो। विभागीय मंत्री राजेंद्र गर्ग ने कहा कि त्योहारी सीजन के चलते प्रति व्यक्ति 100 ग्राम अतिरिक्त चीनी दी जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें