अभी उपभोक्ताओं को सिर्फ एक महीने तेल का कोटा दिया जा रहा था। कंपनी ने तेल की सप्लाई शुरू कर दी है। दूरदराज क्षेत्रों में सरसों तेल की खेप पहुंचाई जा रही है। हिमाचल में साढ़े 19 लाख राशनकार्ड उपभोक्ता है। प्रदेश सरकार की ओर से उपभोक्ताओं को दो लीटर तेल, तीन किलो दालें (मलका माश और दाल चना), चीनी और नमक सब्सिडी पर दे रही है। वहीं आटा और चावल केंद्र सरकार मुहैया करा रहा है। उधर, खाद्य आपूर्ति निगम के महा प्रबंधक अरविंद शर्मा ने बताया कि रिफाइंड तेल का टेंडर कर दिया गया है। 28 फरवरी तक कंपनियों को सैंपल जमा करने को कहा गया है। इसके बाद टेक्निकल बिड खुलेगी।