फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरएसएस के प्रचार प्रमुख बोले- किसी राष्ट्र का भविष्य समाज पर निर्भर

Mon, 28 Jan 2019 11:40 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालागढ़ (सोलन)
विज्ञापन
विज्ञापन

आरएसएस के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख अरुण कुमार ने कहा कि गणतंत्र दिवस का संदेश, हमारा कर्तव्य, त्याग, संघर्ष, इतिहास की याद करवाने वाला है। किसी राष्ट्र का भविष्य उसके समाज पर निर्भर करता है। संघ कोई बड़ा संगठन खड़ा नहीं करना चाहता। वह तो देश को संगठित करना चाहता है। यह बात उन्होंने नालागढ़ में संपन्न हुए 20 दिवसीय राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संघ शिक्षा प्रशिक्षण वर्ग के समापन अवसर पर बतौर मुख्य वक्ता कही।

विज्ञापन


कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी प्रदीप सरपाल वर्गाधिकारी और नालागढ़ उद्योग संघ के अध्यक्ष सुबोध गुप्ता ने की। जबकि कार्यक्रम में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने भी विशेष रूप से शिरकत की।  अरुण ने कहा कि प्रत्येक वर्ष संघ के इस प्रकार के 80 प्रथम वर्ग लगते हैं। इन वर्गों में लगभग 25000 शिक्षार्थी भाग लेते हैं।

इसके अतिरिक्त संघ के 1000 प्राथमिक शिक्षा वर्ग (आईटीसी) प्रतिवर्ष लगते हैं, जिनमें एक लाख के लगभग स्वयं सेवक प्रशिक्षण लेते हैं। शिक्षण लेने के बाद स्वयंसेवक जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय कार्य करते हैं। संघ का विचार है कि भारत एक राष्ट्र है, प्राचीन राष्ट्र है और हिंदु राष्ट्र है। वहीं दुखद पहलू यह है कि भारत से आजादी मांगने वाली विचारधारा के लोग भी यहां है। व्यवस्था परिवर्तन देशभक्ति, संगठन, अनुशासन व स्वाभिमान के आधार पर आएगा।  
विज्ञापन


480 स्वयंसेवकों ने लिया भाग 
बीस दिवसीय वर्ग में हिमाचल, पंजाब, दिल्ली, हरियाणा व जम्मू-कश्मीर से कुल 361 शिक्षार्थी, 72 प्रबंधक व 49 शिक्षकों सहित 480 स्वयंसेवकों ने भाग लिया। शिक्षार्थियों ने यहां सीखे सूर्य नमस्कार, योगासन, खेल, नियुद्ध, दंड  कार्यक्रमों का प्रदर्शन किया। इस वर्ग में निरंकारी मिशन, विश्व मानव रूहानी मिशन एवं अन्य संस्थाओं का सहयोग भी रहा। नालागढ़ उद्योग संघ के प्रधान सुबोध गुप्ता ने कहा कि समाज में अगर निस्वार्थ भाव से काम करने वाले चरित्रवान, परस्पर स्नेह करने वाले, अनुशासित उद्यमी लोग रहेंगे, तो देश आगे बढ़ेगा।

ऐसे समाज के निर्माण करने का काम संघ ने अपने हाथ में लिया है, जिसमें हर युवा को जुड़ना चाहिए। व्यक्ति समाज के बारे में संवेदनशील व राष्ट्र के बारे में जागृत व सक्रिय हो, ऐसे व्यक्ति तैयार करने का व उन्हें संगठित करने का कार्य संघ करता है। उन्होंने आह्वान किया कि सभी को सामाजिक बुराइयों को जड़ से मिटाने के लिए संयुक्त प्रयास करने चाहिए।  

ये रहे मौजूद  
इस अवसर पर उत्तर क्षेत्र प्रचारक प्रमुख रामेश्वर दास, प्रांत कार्यवाह किस्मत कुमार, प्रांत प्रचारक संजीवन कुमार, सांसद अनुराग ठाकुर, दून के विधायक परमजीत पम्मी, चौपाल के विधायक बलवीर वर्मा, जिलाध्यक्ष कृष्ण लाल ठाकुर, जिला संघचालक हरिराम धीमान, जिला कार्यवाह महेश कौशल, धर्म जागरण प्रमुख एडवोकेट संदीप सचदेवा, आशुतोष वैद्य, दवा निर्माता संघ के प्रदेशाध्यक्ष डा. राजेश गुप्ता, फार्मा विंग सलाहकार चिरंजीव ठाकुर, चेयरमैन सतपाल जस्सल, अवस्थी ग्रुप के चेयरमैन चंद्रशेखर अवस्थी, विहिप नेता मास्टर सुरेंद्र शर्मा, ऋषभ अवस्थी, राष्ट्र सेविका समिति की कार्यवाहिका शालिनी गुप्ता, रडियाली पंचायत प्रधान इंदु ठाकुर, मंडी बोर्ड निदेशक बसंत शर्मा, बीबीएन के प्रशासनिक अधिकारी, उद्योगपति, विभिन्न सामाजिक, धार्मिक व राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, स्थानीय लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें