फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय सैन्य कॉलेज में प्रवेश का मौका, 30 सितंबर तक करें आवेदन

Fri, 31 Jul 2020 04:29 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

आरआईएमसी सैन्य प्रशिक्षण निदेशालय के कार्यवाहक कमांडेंट कर्नल गौरव सिंह हमाल ने बताया कि राष्ट्रीय भारतीय सैन्य कॉलेज देहरादून की जुलाई 2021 के सत्र की आठवीं कक्षा की प्रवेश परीक्षा पहली और दो दिसंबर को देश के कुछ चुने हुए केंद्रों में होगी। उन्होंने बताया कि आवेदन पत्र और विवरण पत्रिका और पुराने प्रश्न पत्र राष्ट्रीय भारतीय सैन्य कॉलेज गढ़ी कैंट देहरादून से प्राप्त कर सकते हैं।

विज्ञापन


सामान्य वर्ग के उम्मीदवार 600 रुपये, जबकि अनुसूचित वर्ग के उम्मीदवार 555 रुपये का भुगतान कर आवेदन पत्र और विवरण पत्रिका का सेट प्राप्त कर सकते हैं। बैंक ड्राफ्ट कमांडेंट, राष्ट्रीय भारतीय सैन्य कॉलेज, देहरादून, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, तेल भवन, देहरादून, बैंक कोड नंबर 01576 के नाम से भुगतान करना होगा। अनुसूचित वर्ग और अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवार के लिए वर्ग प्रमाण पत्र की सत्यापित छाया प्रति भेजना अनिवार्य है। आवेदन पत्र स्पीड पोस्ट से भेजा जाएगा।

आवेदक हिंदी या अंग्रेजी में अपने पत्र व्यवहार का पूरा पता, पोस्टल पिन कोड तथा फोन नंबर के साथ भेजें। आरआईएमसी देहरादून में प्रवेश पाने के लिए केवल छात्र ही आवेदन के पात्र हैं। जुलाई, 2021 के सत्र में प्रवेश के लिए उम्मीदवार को प्रवेश के समय पहली जुलाई 2021 को किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय से सातवीं कक्षा में अध्यनरत या सातवीं पास होना चाहिए। उम्मीदवार की आयु पहली जुलाई, 2021 को 11 वर्ष 6 माह से कम और 13 वर्ष से अधिक नहीं चाहिए। उम्मीदवार का जन्म दो जुलाई 2008 के पहले और एक जनवरी 2010 के बाद नहीं होना चाहिए। उम्मीदवारों की परीक्षा तीन विषयों में ली जाएगी।
विज्ञापन


पहली दिसंबर को अंग्रेजी की परीक्षा प्रात: 10 से 12 बजे तक होगी, जबकि गणित की परीक्षा दोपहर दो से 3.50 बजे तक होगी। उन्होंने बताया कि दो दिसंबर को सामान्य ज्ञान की परीक्षा सुबह 10 से 11 बजे तक को होगी। उत्तीर्ण होने के लिए प्रत्येक विषय में 50 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे। जो उम्मीदवार मौखिक परीक्षा में पास होंगे, उनका चिकित्सा परीक्षण चुने गए सैनिक अस्पतालों में होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें