फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर किया दुराचार, बहला-फुसलाकर हरियाणा ले गया शातिर

Sat, 13 Jan 2018 10:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नाहन (सिरमौर)
विज्ञापन
विज्ञापन

रेणुका पुलिस ने युवती की शिकायत पर एक युवक के खिलाफ दुराचार का मामला दर्ज किया है। आरोप है कि एक युवक नेे बहला फुसलाकर युवती को पहले हरियाणा पहुंचाया और फिर करीब एक महीने तक अपने साथ रखकर उसके साथ दुराचार किया। 

विज्ञापन


पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार रेणुका इलाके की एक युवती ने कंगटा फेलग निवासी राकेश कुमार पर शादी का झांसा देकर दुराचार का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन

ये है पूरा मामला

वर्तमान में शिमला में रह रही युवती ने पुलिस को सौंपी शिकायत में बताया है कि आरोपी उसे गत वर्ष 11 दिसंबर को बहला-फुसला कर यमुनानगर के असंगपुर (हरियाणा) ले गया था, जहां 18 दिसंबर तक आरोपी शादी का झांसा देकर उसके साथ दुराचार को अंजाम देता रहा लेकिन बाद में आरोपी ने उससे शादी करने से इनकार कर दिया। 

 रेणुका पुलिस ने इस मामले की छानबीन शुरू कर दी है। मामले में रेणुका पुलिस थाने के एएसआई भूपेंद्र सिंह जांच में जुटे हैं। मामले की पुष्टि करते हुए एसपी सिरमौर रोहित मालपानी ने बताया कि रेणुका पुलिस थाने में दुराचार का मामला दर्ज हुआ है। उन्होंने बताया कि मामले की आगामी जांच चल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें