राजधानी शिमला से करीब 28 किलोमीटर दूर गोल्फ कोर्स में 16वीं कोटी गोल्फ टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। 11 और 12 अक्तूबर को हुई इस प्रतियोगिता की ओवर ऑल गोल्फ ट्रॉफी मास्टर रणशेर सिंह ने जीती।
इसके अलावा ए वर्ग में अश्विनी मेहता ने पहला और अर्जुन लाल ने दूसरा स्थान में दूसरा, बी वर्ग में मुख्यमंत्री के अतिरिक्त मुख्य सचिव एवं खेल सचिव वीसी फारका पहले स्थान पर रहे। इसी वर्ग में केडी वर्मा दूसरे स्थान पर रहे।
तीसरे वर्ग में नरेंद्र चौहान पहले और कर्नल अजय कंवर ने दूसरा स्थान हासिल किया। जूनियर वर्ग में रणशेर सिंह पहले, पृथ्वी सिंह दूसरे और इसी वर्ग में महिला वर्ग में फिरोजा सिंह पहले और राजमाता आदर्श सिंह ने दूसरे स्थान पर रहीं।
हरशरण, हीरा सिंह, चेतराम, राजीव, मुनशीराम और केसर सिंह अपने अपने वर्ग में पहले और रनरअप रहे। इस स्पर्धा में बड़ी संख्या में हिस्सा लिया।