हिमाचल ने पहली पारी में 153 रन बनाए और 75 रन की बढ़त हासिल की। विकेटकीपर बल्लेबाज अंकुश बैंस ने 78 गेंदों में आठ चौकों की मदद से 56 रन बनाए। पुखराज मान ने 42 और वैभव काल्टा ने 15 रन का योगदान दिया। राजस्थान की ओर से साहिल धवन ने 14 ओवर में 50 रन देकर पांच विकेट हासिल किए। अनिकेत चौधरी ने तीन और दानिश विजय भांभू ने दो विकेट चटकाए। पहली पारी में 75 रन से पिछड़ने के बाद राजस्थान ने दूसरी पारी में दिन का खेल खत्म होने तक बिना विकेट खोए आठ रन बना लिए थे। अभी राजस्थान की टीम 67 रन पीछे है।