फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: रंजना बनीं जनवादी महिला समिति की प्रदेश अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
फालमा चौहान दूसरी बार बनीं सचिव
विज्ञापन

समिति के सम्मेलन में कई प्रस्ताव किए गए पारित

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी शिमला के कालीबाड़ी हॉल में अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति के 13वें राज्य सम्मेलन में सात जिलाें से आई समिति की 120 प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
इसमें रंजना जरेट को समिति का राज्य अध्यक्ष और फालमा चौहान को दूसरी बार राज्य सचिव चुना गया। तीन वर्षों के लिए समिति की राज्य कार्यकारिणी का चुनाव किया गया है। हिमी देवी को राज्य कोषाध्यक्ष चुना गया और चंद्र कांता, सोनिया शब्रवाल, वीना वैद्य और संतोष कपूर को उपाध्यक्ष बनाया गया है। रमा रावत, ममता नेगी, अमिता चौहान को राज्य सह सचिव चुना गया। सम्मेलन के दूसरे दिन राष्ट्रीय महासचिव मरियम ढावेल ने देश की ऐसी कई राजनीतिक घटनाओं की ओर ध्यान और आकर्षित किया। सम्मेलन में जनजातीय क्षेत्रों में महिलाओं का संपत्ति पर अधिकार, दलितों पर लगातार बढ़ते हमलों, गाजा में महिलाओं और बच्चों के नरसंहार के खिलाफ प्रस्ताव पारित किए गए। प्रदेश में जोड़ीदार प्रथा पर भी एक ध्यानाकर्षण प्रस्ताव पेश किया गया। इसके अतिरिक्त बढ़ती नशाखोरी और देश में आजादी के आंदोलन में महिलाओं की भूमिका पर कमीशन पेपर पेश किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सम्मेलन में यौन शोषण के खिलाफ संघर्ष करने वाली शारीरिक विभाग की अध्यापिका को सम्मानित किया गया l सम्मेलन में 6 सदस्यों को राष्ट्रीय महासम्मेलन के लिए भेजने का निर्णय हुआ। यह राष्ट्रीय सम्मेलन 25 से 28 जनवरी 2026 को तेलंगाना में होगा। अंत में नवनिर्वाचित अध्यक्ष रंजना जरेट ने सभी का धन्यवाद किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें