फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur: रणधीर शर्मा बोले- बिलासपुर पहुंचने पर 10 हजार कार्यकर्ता करेंगे केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा का स्वागत

Sat, 28 Sep 2024 01:43 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी , बिलासपुर

सार

 प्रदेश भाजपा मीडिया संयोजक एवं नयनादेवी विधायक रणधीर ने कहा कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री बनने के बाद जेपी नड्डा पहली बार अपने गृह जिले बिलासपुर में पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस दौरान उनका यहां पहुंचने पर स्वागत होगा।
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा का बिलासपुर पहुंचने पर भाजपा की ओर से भव्य स्वागत किया जाएगा। इसके लिए जिला भाजपा की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। 10 हजार कार्यकर्ता स्वागत करेंगे। यह बात शनिवार को बिलासपुर में आयोजित प्रेसवार्ता में प्रदेश भाजपा मीडिया संयोजक एवं नयनादेवी विधायक रणधीर शर्मा ने कही। उन्होंने कहा कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री बनने के बाद जेपी नड्डा पहली बार अपने गृह जिले बिलासपुर में पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस दौरान उनका यहां पहुंचने पर स्वागत होगा। उन्होंने कहा कि जिला बिलासपुर की जनता उनका बेसब्री से इंतजार कर रही थी।

विज्ञापन


यह इंतजार 4 अक्तूबर को खत्म होगा। उन्होंने केंद्रीय मंत्री 4 अक्तूबर को यहां पहुंचेंगे। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेने के साथ ही एम्स बिलासपुर में आयोजित कार्यक्रम में भी शिरकत करेंगे। इस दौरान केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा कई सौगातें भी देंगे। उन्होंने कहा कि भाषा विभाग के ऑडोटोरियम में कार्यक्रम होगा। साथ ही जेपी नड्डा जिला बार संघ बिलासपुर की मीटिंग में भी जाएंगे। इसके अलावा अन्य कार्यक्रम भी होंगे। भाजपा सदस्यता अभियान को लेकर उन्होंने कहा की जिला बिलासपुर में अब तक एक लाख सदस्य भाजपा ने बनाए हैं। सदस्यता अभियान जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें