54 किलो वर्ग में जमना रामपुर और आंचल करसोग में मुकाबला हुआ। इसमें जमना ने गोल्ड जीता। 57 किलो ग्राम वर्ग में दिव्या शक्ति रिकांगपिओ और मनीषा धीमान इवनिंग कॉलेज में से मोनिका को गोल्ड, 60 किलोग्राम वर्ग में सुनैना एमएलएसएम कॉलेज और शाहीन बिलासपुर में से सुनैना ने गोल्ड, 64 किलोग्राम में सुनित्रा रिकांगपिओ और संध्या रामपुर में संध्या रामपुर ने गोल्ड, 69 किलोग्राम वर्ग में शितिमा को गोल्ड, 75 किलोग्राम में रेखा आरकेएमवी ने गोल्ड, 81 किलोग्राम में रामपुर की मोनिका ने गोल्ड मेडल, जबकि 81 प्लस में दीक्षा कुमारी गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया।
मुख्यातिथि ने सभी विजेता कॉलेज और खिलाड़ियों को मेडल ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर बॉक्सिंग एसोसिएशन के प्रेजीडेंट गोपी चंद विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान कल्पा प्रधान प्रवीण कुमार, बॉक्सिंग के राज्य महासचिव सुरेंद्र कुमार शांडिल, कार्यक्रम सचिव तेंजिन नेगी, जिला स्पोर्ट्स अफसर गंगा लाल नेगी, मुकेश रोमदारी, राजेश नेगी, विजय कुमार मौजूद रहे।