रामपुर कॉलेज की छात्रा प्रेमलता ने एमएससी की आयोजित वनस्पति विज्ञान में परीक्षा प्रदेश भर में दूसरा स्थान हासिल किया है। छात्रा ने 80.75 प्रतिशत अंक प्राप्त कर यह उपलब्धि हासिल की है।
दुर्गम ग्रामीण क्षेत्र से संबंध रखने वाली प्रेमलता ने वनस्पति विज्ञान में एमएससी प्रथम सत्र में हिमाचल प्रदेश में द्वितीय स्थान हासिल कर रामपुर कॉलेज का नाम रोशन किया है।
पिता का देहांत होने के पश्चात माता हीरा देवी आर्थिक तंगी के बावजूद तीन बेटियों की पढ़ाई करवा रही हैं। रामपुर कॉलेज में सत्र 2017-18 से ही एमएससी की कक्षाएं शुरू हुई हैं।
उचित सुविधा के अभाव में भी इस छात्रा का यह प्रदर्शन काबिले तारीफ है। प्रेमलता ने अपनी सफलता का श्रेय वनस्पति विभाग के प्राध्यापक डॉ. एससी नेगी और डॉ. अनिता कुमारी को दिया है। कॉलेज प्राचार्य प्रो. पीसी कश्यप ने छात्रा की इस उपलब्धि पर बधाई दी है।