गुजरात के सूरत में कुडो प्रतियोगिता में रामपुर के खिलाड़ियों ने नाम चमकाया है। खिलाड़ियों ने 13 पदक अपने नाम किए। इसमें छह स्वर्ण पदक, तीन रजत और चार कांस्य पदक शामिल हैं। कोच पंकज वर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय कुडो प्रतियोगिता में सृष्टि वर्मा ने अंडर-12 आयु वर्ग में स्वर्ण पदक जीता है। वैभवी सिंह राणा ने अंडर-14 में स्वर्ण पदक, नितिश कुमार ने अंडर-16 की ओपन स्पर्धा में रजत पदक, तनीष ने अंडर-15 में रजत पदक जीता है।
इसके अलावा कुडो फेडरेशन कप में वैभवी सिंह राणा और अराध्या मेहता ने स्वर्ण पदक जीता है। सृष्टि वर्मा और यूगांक नेगी ने रजत पदक अपने नाम किया। इसके अलावा इंटरनेशनल टूर्नामेंट में वैभवी सिंह राणा और अराध्या मेहता ने स्वर्ण पदक, आर्यन ठाकुर ने सिल्वर, सृष्टि वर्मा और शिवांश ने कांस्य पदक जीता। वैभवी अैर अराध्या का चयन वर्ल्ड चैंपियनशिप के ट्रायल के लिए हुआ है।