फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर बुशहर: परिवहन निगम की बस में यात्री को पड़ा दिल का दौरा, मौत

Fri, 24 Mar 2023 06:50 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर

सार

शिमला जिले में पुलिस थाना झाकड़ी के तहत आने वाले बधाल में परिवहन निगम की बस में यात्रा कर रहे एक व्यक्ति की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। 
विज्ञापन
हार्ट अटैक - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में पुलिस थाना झाकड़ी के तहत आने वाले बधाल में परिवहन निगम की बस में यात्रा कर रहे एक व्यक्ति की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। यह व्यक्ति रिकांगपिओ से रामपुर की ओर आ रहा था। पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस थाना झाकड़ी से मिली जानकारी के मुताबिक पीएचसी के एमओ ने पुलिस चौकी ज्यूरी को सूचना दी कि एक व्यक्ति को मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी स्टाफ सहित सत्यापन के लिए पीएचसी पहुंचे।

विज्ञापन


यहां मृतक की पहचान पदम लाल (65), पुत्र भजम राम, निवासी वीपीओ रिब्बा, तहसील मूरंग, जिला किन्नौर के रूप में हुई है। सत्यापन के दौरान पाया गया कि उक्त मृतक व्यक्ति परिवहन निगम की बस में रिकांगपिओ से रामपुर की ओर आ रहा था। शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे बस जब बधाल के पास पहुंची तो बस में बैठे उक्त व्यक्ति को दिल का दौरा पड़ा और एचआरटीसी कर्मचारी ने 108 एंबुलेंस को सूचित किया। उक्त व्यक्ति को पीएचसी ज्यूरी पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की पुष्टि डीएसपी रामपुर चंद्रशेखर कायथ ने की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें