फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: चार्ट में रम्मा, सर्वे में अमन और डेक्लामेशन में अंकुश रहे प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
चायल-कोटी कॉलेज में आयोजित स्पर्धाओं में पाया सम्मान
विज्ञापन

क्विज में अमन, अंकुश और तनिषा की टीम बनीं विजेता
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजकीय महाविद्यालय चायल-कोटी में दैनिक जीवन में सांख्यिकी : कक्षा से कॅरिअर तक विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को सांख्यिकी के महत्व से जोड़ना और उन्हें पढ़ाई से लेकर कॅरिअर के बारे में जागरूक करना रहा।
विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों को सांख्यिकी के व्यावहारिक पहलुओं से जोड़ने का प्रयास किया गया। चार्ट प्रस्तुति प्रतियोगिता में रम्मा ने पहला, अमन ठाकुर ने दूसरा और निशांत ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। सर्वे प्रस्तुति प्रतियोगिता में अमन ठाकुर पहले, रम्मा दूसरे और तनिषा तीसरे स्थान पर रहीं। क्विज प्रतियोगिता में अमन, अंकुश और तनिषा की टीम ने पहला स्थान हासिल किया जबकि मेहक, महक और अंचल की टीम दूसरे तथा अमन, हर्षित और निशांत की टीम तीसरे स्थान पर रहीं। डेक्लामेशन प्रतियोगिता में अंकुश पहले, अंशिका दूसरे और अंशुल तीसरे स्थान पर रहे। विजेताओं को पुरस्कार दिए गए और सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए। अर्थशास्त्र एवं सांख्यिकी विभाग के अनुसंधान अधिकारी डॉ. राकेश कुमार मुख्य वक्ता रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के समय में नीति निर्माण, विकास योजनाओं और सुशासन में सांख्यिकीय आंकड़ों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने छात्रों को तथ्य आधारित सोच विकसित करने और सांख्यिकी के क्षेत्र में उपलब्ध रोजगार अवसरों के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें