फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: रामेश्वर प्रधान और नीलू पीटीए उपप्रधान नियुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
आरकेएमवी में नई कार्यकारिणी की गठित
विज्ञापन

मुख्य सलाहकार मदन और सह-सलाहकार मीनाक्षी कीं नियुक्त
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजकीय कन्या महाविद्यालय (आरकेएमवी) शिमला में अभिभावक-शिक्षक (पीटीए) संघ की आम सभा का आयोजन कर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें रामेश्वर सिंह प्रधान और नीलू ठाकुर उपप्रधान चुनीं गईं।
विज्ञापन

नवगठित कार्यकारिणी में संरक्षक के रूप में प्राचार्य डॉ. अनुरीता सक्सेना शामिल होंगी। इनके अलावा सचिव डॉ. सुरेंद्र शर्मा, सह-सचिव रविंद्र कुमार, कोषाध्यक्ष डॉ. राजेश आजाद चुने गए। अभिभावक वर्ग से शिवानी शर्मा, सीमा देवी और रंजना देवी, शिक्षक वर्ग से डॉ. देवेंद्र ठाकुर, डॉ. मोहन शर्मा, डॉ. संतोष ठाकुर और डॉ. रीता भारद्वाज को बतौर कार्यकारिणी सदस्य शामिल किया है। मुख्य सलाहकार मदन कौशल तथा सह-सलाहकार मीनाक्षी ठाकुर को नियुक्त किया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. अनुरिता सक्सेना ने की। उन्होंने पूर्व अभिभावक-शिक्षक संघ के सदस्यों का छात्राओं के हित में समर्पित योगदान के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि किसी भी शिक्षण संस्थान की प्रगति में शिक्षक और अभिभावक दोनों की भूमिका समान रूप से महत्वपूर्ण होती है। इस अवसर पर संघ के पूर्व सचिव डॉ. सुरेंद्र शर्मा ने सत्र 2024-25 की गतिविधियों तथा आय-व्यय का ब्योरा आम सभा के समक्ष प्रस्तुत किया। इस अवसर पर अभिभावक, शिक्षक और गैर-शिक्षक वर्ग के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें