फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: राम जी निकली सवारी है, राम जी की लीला है न्यारी

विज्ञापन
विज्ञापन
राम नवमी के उपलक्ष्य पर शहर में निकाली भव्य शोभायात्रा, भजन कीर्तन के बीच पूरी की शहर की परिक्रमा
विज्ञापन

हरे कृष्णा, हरे राम और जय श्रीराम के लगे जयकारे
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी में राम नवमी के उपलक्ष्य पर राम बाजार स्थित राम मंदिर से सूद सभा ने भव्य शोभायात्रा निकाली। भक्तों ने दोपहर 12:30 बजे श्रीराम की पालकी उठाकर राम मंदिर से शोभायात्रा शुरू की और इसके बाद यात्रा गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा शिमला पहुंची।
विज्ञापन

यहां सभा के सदस्यों ने शोभायात्रा का स्वागत किया और भक्तों को जूस वितरित किया। इसके बाद गंज बाजार से लोअर बाजार होते हुए यात्रा सीटीओ चौक पहुंची। इस दौरान पूरा शहर राम नाम के भजनों से गूंज उठा। यात्रा में शामिल भक्तों ने हरे कृष्णा, हरे राम और जय श्रीराम के जयकारे लगाए। इसके बाद शाम के समय मंदिर में राम मंदिर परिसर में कथा वाचक कंडाघाट वाले आचार्य प्रेम शर्मा ने भक्तों को राम कथा सुनाई। शोभायात्रा में सूद सभा के अध्यक्ष राजीव सूद, सनातन धर्म सभा के अध्यक्ष अजय सूद, उपाध्यक्ष गोपाल कृष्ण डोरा, उपाध्यक्ष सुभाष चंद, वरिष्ठ सह सचिव सतपाल शर्मा, उपसचिव अशोक सोहल और चेतन शर्मा के साथ सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। इस दौरान शहर के महापौर सुरेंद्र चौहान, उप महापौर उमा कौशल भी मौजूद रहीं। महापौर ने बताया कि इस दौरान शहर का बाजार आध्यात्मिक ऊर्जा से भरा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें