फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राखी आज: पूरा दिन शुभ मुहूर्त, इस बार नहीं सताएगा भद्रा का भय

Thu, 18 Aug 2016 10:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
रक्षाबंधन पर इस बार बहनों को अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधने के लिए शुभ मुहूर्त का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। इस बार रक्षाबंधन के दिन भद्रा नहीं पड़ रही है। दिन भर कभी भी बहनें अपने भाइयों को राखी बांध सकेंगी। रक्षाबंधन के दिन सिंहासन गौरी योग भी रहेगा।
विज्ञापन


जहां सिंहासन योग भाई को सफलता दिलाएगा, वहीं गौरी योग बहनों के जीवन में खुशहाली लाएगा। वीरवार को सूर्योदय से पहले सुबह 3:51 बजे पर ही भद्रा समाप्त हो जाएगी। सूर्योदय से लेकर दोपहर 2:56 बजे तक रक्षासूत्र बांधने का शुभ मुहूर्त है।  इसके बाद सूर्योदय से सावन शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा शुरू हो जाएगी।

पौराणिक मान्यता के अनुसार भद्रा का साया उचित नहीं माना जाता क्योंकि जब भद्रा का वास किसी त्योहार को स्पर्श करता है तो उस समय को शुभ नहीं  माना जाता। इसलिए भद्रा युक्त समय को छोड़ देना चाहिए। रक्षाबंधन का वीरवार को होना भी बेहतरीन माना जा रहा है। देवगुरु बृहस्पति ने ही इंद्र को असुरों को पराजित करने के लिए रक्षा सूत्र बांधने का सुझाव दिया था। इसके बाद ही यह त्योहार मनाने का चलन शुरू हुआ।
विज्ञापन


इस बार नहीं पड़ेगी भद्रा: सुशील
गंज बाजार स्थित कृष्ण मंदिर के पुजारी सुशील पंडित ने बताया कि इस साल भद्रा का साया नहीं सताएगा। पूरे दिन किसी भी समय बहनें भाई की कलाई में राखी बांध सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें