फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रजनी पाटिल के दौरे में क्या गुल खिलाएंगे कांग्रेस के दो धड़े

Tue, 07 Aug 2018 01:39 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव से पूर्व हिमाचल कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल प्रदेश कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं में जोश भरने 9 से 11 अगस्त तक प्रदेश के दौरे पर आएंगी। पाटिल की अध्यक्षता में आगामी 9 अगस्त के जिला चंबा, 10 को हमीरपुर और 11 को ऊना जिले में पार्टी के सम्मेलन होने हैं।

विज्ञापन


रजनी पाटिल की मौजूदगी में अभी राज्य के सात जिलों में कांग्रेस के  सम्मेलन हो चुके हैं। इन सम्मेलनों में कांग्रेस के दोनों गुटों के नेता प्रभारी की उपस्थिति में एक दूसरे पर जवाबी हमले तक बोलने से नहीं चूके। अब देखना यह है कि प्रभारी रजनी पाटिल की मौजूदगी में कांग्रेस के चंबा, हमीरपुर और ऊना में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में प्रदेश कांग्रेस के दोनों धड़ों के नेता क्या गुल खिलाते हैं। 

प्रदेशाध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू ने निर्देश दिए हैं कि प्रभारी रजनी पाटिल के प्रदेश दौरे के दौरान संबंधित वरिष्ठ नेता, जिला अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष, अग्रणी संगठनों और विभागों के प्रमुख कार्यकारिणी, सचिव, ब्लॉक पर्यवेक्षक  सहित  सभी कांग्रेसी मौजूद रहें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें