फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फीडबैक लेने पहुंचीं रजनी पाटिल दावेदारों में उलझीं

Tue, 20 Nov 2018 05:00 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन

लोकसभा चुनावों के मद्देनजर मंडी संसदीय क्षेत्र का फीडबैक लेने पहुंचीं कांग्रेस प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल टिकट के दावेदारों में उलझ गईं। प्रदेश प्रभारी के समक्ष कई नेताओं ने खुद को सबसे बेहतर उम्मीदवार बताकर दावेदारी ठोकी।

विज्ञापन


ऐसी स्थिति में पाटिल को बोलना पड़ा कि आगामी लोकसभा चुनाव राहुल गांधी का चुनाव है। पार्टी के तमाम नेताओं और कार्यकर्ताओं को राहुल गांधी के लिए काम करना होगा। वहीं, सियासी गहमागमी के बीच पूर्व मंत्री कौल सिंह और प्रकाश चौधरी का नाम चर्चा में रहा।

  कांग्रेस जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा और कुल्लू के कांग्रेस नेता व जिला अध्यक्ष कुल्लू बुद्धि सिंह के नाम पर भी सियासी गलियारे गूंजते रहे। इसी तरह से पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह की गैरमौजूदगी में उनके भी चुनाव लड़ने की अटकलें चलती रहीं।
विज्ञापन


इस बीच पाटिल ने संसदीय क्षेत्र में भाजपा को हराने के लिए सबसे उपयुक्त उम्मीदवार को लेकर भी राय जानी। सम्मेलन में लोकसभा चुनाव को लेकर दिग्गज कांग्रेसियों ने अपनी-अपनी राय रखी। उधर, प्रदेश प्रभारी ने कहा कि फीडबैक आलाकमान को सौंपा जाएगा। वहीं से अंतिम फैसले पर मुहर लगेगी। 

सम्मेलन में गूंजे यह मुद्दे 

सम्मेलन में नोटबंदी और राफेल खरीद मामला खूब उछला। आरोप लगाए गए कि भाजपा ने काला धन सफेद करने के लिए नोटबंदी की। इसकी उच्च स्तरीय जांच की मांग की गई।

कहा कि पीएम मोदी ने हिमाचल के साथ जितने भी वादे किए, उनमें से एक भी पूरा नहीं हुआ। मोदी मंडी के पड्डल मैदान भी आए, लेकिन मंडी वासियों को निराशा ही हाथ लगी। महंगाई पर भी भाजपा को घेरा गया। 

विधायक नंद लाल, पूर्व सीपीएस सोहन लाल ठाकुर, युवा कांग्रेस अध्यक्ष मनीष ठाकुर, जिला अध्यक्ष सुंदरनगर पवन ठाकुर,  उमेश नेगी, अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी किन्नौर जिला अध्यक्ष लाहौल स्पीति जलसेन ठाकुर प्रदेश इंटक के अध्यक्ष बलविंद्र पंडित, जिला महिला अध्यक्ष विद्या नेगी और सुमन चौधरी मौजूद रहे।  
विज्ञापन

मोदी लहर खत्म, अब राहुल की लहर : कोटली  

कांग्रेस के प्रदेश सहप्रभारी गुरकीरत कोटली ने कहा कि मोदी लहर देश में खत्म हो चुकी है। अब राहुल लहर चल रही है। 2019 के चुनाव में कांग्रेस केंद्र में सरकार बनाएगी। हर वर्ग केंद्र सरकार की नीतियों से नाखुश है। युवा वर्ग को सबसे अधिक निराशा हाथ लगी है।

गृहिणियों को घर चलाना मुश्किल हो गया है। कोटली ने भाजपा को नसीहत देते हुए कहा कि देशभक्ति का पाठ पढ़ाना बंद करें। मुकेश अग्निहोत्री ने मंच से कहा कि जनमंच अधिकारियों व कर्मचारियों को डांटने तक ही सीमित रह गया है।

जनमंच के बहाने जयराम सरकार राजनैतिक रैलियां करवा रही है। जब लोग सरकारी कार्यालयों में जाते हैं तो वहां काम नहीं होते। लोगों से कहा जाता है कि वे जनमंच में आकर काम करवाएं, लेकिन होता कुछ भी नहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें