फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उम्मीदवारों के नामों को लेकर कराया सर्वे: पाटिल

Tue, 26 Feb 2019 09:40 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस चुनाव घोषणा पत्र कमेटी की सदस्य और प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल ने कहा कि घोषणा पत्र शीघ्र जारी होगा। इसमें सेब का आयात शुल्क बढ़ाने और जनजातीय क्षेत्रों में हेलीकाप्टर सेवा जैसे मुद्दे शामिल किए जाएंगे।

विज्ञापन


लोकसभा चुनाव के लिए उपयुक्त उम्मीदवारों के नामों को लेकर हाईकमान ने प्रदेश की चारों सीटों पर सर्वे कराया है। लोकसभा चुनाव के लिए टिकट के लिए जिन नेताओं ने आवेदन किया था, उनके नामों की सूची हाईकमान के पास भेजी जा चुकी है।

महासचिव प्रियंका गांधी की शिमला संसदीय क्षेत्र में रैली का मामला हाईकमान से उठाया जाएगा।  पाटिल ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि पहले सुखविंद्र सुक्खू और पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की गुटबाजी दिखाई देती थी, परंतु नए प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर के बनने के बाद नेता कांग्रेस की गतिविधियों और कार्यक्रमों की बात करते हैं।
विज्ञापन


कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक 28 फरवरी को अहमदाबाद में बुलाई गई है। केंद्रीय चुनाव समिति सभी आवेदनों पर विचार-विमर्श करने के बाद उपयुक्त उम्मीदवारों के नामों की सूची हाईकमान के पास भेजेगी।

मारपीट करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई : पाटिल

 इसके बाद हाईकमान तय करेगा कि किसे टिकट देना है। पार्टी लोकसभा चुनाव में दमदार नेताओं को मैदान में उतारेगी। कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की कांगड़ा रैली का स्थान अभी तय नहीं हो पाया है।

देहरा में प्रदेश कांग्रेस के नेता 2 मार्च से कांगड़ा जिले में डेरा जमाए रहेंगे। विचार-विमर्श करने के बाद तय किया जाएगा कि राहुल गांधी की रैली किस स्थान पर की जाएगी। 

प्रभारी रजनी पाटिल ने कहा कि पिछले दिनों राजीव भवन में मारपीट करने वालों की रिपोर्ट उन तक अभी नहीं पहुंची है। मारपीट करने वालों के खिलाफ पार्टी कड़ी कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन

लोस चुनाव में हाईकमान से कमेटी का रहेगा तालमेल 

कांग्रेस मीडिया समन्वय कमेटी हाईकमान से तालमेल बनाकर रखेगी। प्रदेश के चारों लोकसभा क्षेत्रों में कांग्रेस के मीडिया कोआर्डिनेशन केंद्र स्थापित करने का फैसला लिया गया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर की अध्यक्षता में कांग्रेस मीडिया कोआर्डिनेशन कमेटी की बैठक मंगलवार को राजीव भवन में हुई। इसमें अध्यक्ष नरेश चौहान समेत कमेटी के सभी सदस्य मौजूद रहे।  

राठौर ने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान पार्टी तीन मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएगी। उन्होंने कहा केंद्र कि मोदी सरकार की नीतियों और कार्यक्रमों को लेकर जनता के बीत जाने का संकल्प भी लिया गया है। इसके अलावा राज्य की जयराम सरकार की अभी तक की विफलता को लेकर भी प्रदेश की जनता को जागरूक किया जाएगा।

कहा कि प्रदेश के चारों लोकसभा सांसदों की अभी तक की भूमिका को लेकर भी पार्टी पूरी पोल-पट्टी खोली जाएगी। इन सांसदों ने प्रदेश के विकास में कितनी भूमिका निभाई और जनता को कितना लाभ मिला। इसका जवाब भी मांगा जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें