फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनाथ और हेमा पद्रेश में आज बहाएंगे पसीना

Sun, 04 May 2014 12:36 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव प्रचार के अंतिम चरण में रविवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह मंडी संसदीय सीट के रिकांगपिओ और शिमला सीट के नाहन में चुनावी रैलियां करेंगे।
विज्ञापन


दूसरी ओर फिल्म अभिनेत्री हेमा मालिनी भी रविवार को बिलासपुर और हमीरपुर के बड़सर में भाजपा प्रत्याशी अनुराग ठाकुर के लिए वोट मांगेंगी। पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल भी रविवार को हेलिकॉप्टर का प्रयोग करेंगे।
विज्ञापन


वह हमीरपुर से बाहर पहले रोहडू और फिर चौपाल के नेरवा में जनसभाएं करेंगे। धूमल पिछले कुछ दिनों से केवल हमीरपुर में ही वोट मांग रहे थे।

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री जेपी नड्डा पहले ऊना और फिर बिलासपुर के घुमारवीं का दौरा करेंगे। नड्डा इससे पहले बिलासपुर का दौरा कर गए हैं।

ऊना के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को भी भाजपा ला सकती है। हालांकि अभी उनका दौरा फाइनल नहीं हुआ है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें