फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: ऊना में राजीव गांधी पंचायतीराज संगठन करेगा बड़ा सम्मेलन, निष्क्रिय कार्यकर्ता होंगे बाहर

Thu, 25 Jan 2024 01:57 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना

सार

राजीव गांधी पंचायतीराज संगठन ऊना के जिला संयोजक राजन जसवाल की अध्यक्षता में जिला की बैठक सर्किट हाउस ऊना में हुई। 
विज्ञापन
ऊना में राजीव गांधी पंचायतीराज संगठन की बैठक। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजीव गांधी पंचायतीराज संगठन ऊना के जिला संयोजक राजन जसवाल की अध्यक्षता में जिला की बैठक सर्किट हाउस ऊना में हुई। इसमें हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र के लिए संगठन के प्रभारी मनोज भट्टी और प्रदेश सह संयोजक हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र के संगठन प्रभारी ठाकुर हीरा पाल सिंह विशेष तौर से मौजूद रहे। बैठक में लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। भट्टी ने कहा कि बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी समय में जल्द ही एक बड़ा सम्मेलन ऊना जिले में आयोजित किया जाएगा।

विज्ञापन


इसमें उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री सहित कांग्रेस के विधायकों को बुलाया जाएगा। संगठन में सक्रिय कार्यकर्ताओं को अहम जिम्मेदारियां सौंप जाएगी और निष्क्रिय कार्यकर्ताओं को हटाया जाएगा। कार्यकर्ताओं ने बैठक में रोष प्रकट किया कि सरकार में विधायक और मंत्री संगठन के पदाधिकारी की नहीं सुनते हैं। यहां तक की मंच तक से भी संगठन का नाम लेने से गुरेज करते हैं। संगठन के पदाधिकारियों ने एकजुट होकर लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज करके और राहुल गांधी के हाथों को मजबूत करने का आह्वान किया। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें