फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायतों के सुझावों की रिपोर्ट जयंती नटराजन को सौंपेंगे : दीपक राठौर

Thu, 27 Sep 2018 09:16 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

 राजीव गांधी पंचायतीराज संगठन के प्रदेश समन्वयक दीपक राठौर ने कहा कि राज्य की पंचायतों के आने वाले सुझावों की रिपोर्ट एआईसीसी की चुनाव घोषणापत्र कमेटी की सदस्य जयंती नटराजन को सौंपेंगे। राज्य की 1000 पंचायतों से 73वें संशोधन लागू करने को लेकर सुझाव मांगकर रिपोर्ट तैयार की जाएगी।

विज्ञापन


2 अक्तूबर की होने वाली ग्रामसभा में संगठन के सदस्य मौजूद रहेंगे। दीपक राठौर ने कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय राजीव भवन में बुधवार को प्रेस सम्मेलन को संबोधित करते कहा कि साक्षरता की दर के आधार पर केरल और मिजोरम के बाद हिमाचल का नंबर आता है। हिमाचल की महिलाओं की साक्षरता दर भी ऊपर है।

पंचायतीराज संस्थाओं को वित्तीय बजट देकर पंचायतों का विकास तेजी से किया जा सकता। उन्होंने कहा कि केरल एकमात्र ऐसा राज्य है, जहां संविधान का 73वां संशोधन लागू है। राठौर ने कहा कि पंचायतों में सुझाव लेने के लिए 30 समन्वयक  तैनात किए गए हैं। ये सभी अपने स्तर पर कार्यकर्ताओँ की तैनाती पंचायतों में करेंगे। इसके बाद सुझावों पर रिपोर्ट तैयार करके हाईकमान को सौंपी जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें