फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: सिरमौर जिले के राजेंद्र ने शॉटपुट में हिमाचल को दिलाया स्वर्ण

Fri, 03 Feb 2023 05:02 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, पांवटा साहिब (सिरमौर)

सार

हैदराबाद में पांचवीं आल इंडिया मास्टर गेम्स गुरुवार से शुरू हुई। हिमाचल प्रदेश से एथलेटिक्स सहित हॉकी और वॉलीबाल में 40 खिलाड़ी इसमें में भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन
राजेंद्र ने शॉटपुट में हिमाचल को दिलाया स्वर्ण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पांचवीं राष्ट्रीय मास्टर गेम्स में हिमाचल प्रदेश के सिरमौर के राजेंद्र शर्मा ने हिमाचल को शॉटपुट (गोला फेंक) में स्वर्ण और 100 मीटर दौड़ में रजत पदक दिलाया। उन्होंने 9.15 मीटर गोला फेंककर स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। इससे पहले वर्ष 2019 में इटली में अंतरराष्ट्रीय मास्टर गेम्स में भी वह देश को कांस्य पदक दिला चुके हैं। इस बार राजेंद्र ने राष्ट्रीय स्तर पर दो पदक जीते। हैदराबाद में पांचवीं आल इंडिया मास्टर गेम्स गुरुवार से शुरू हुई। हिमाचल प्रदेश से एथलेटिक्स सहित हॉकी और वॉलीबाल में 40 खिलाड़ी इसमें में भाग ले रहे हैं।

विज्ञापन


हिमाचल की महिला विंग टीम ने गुरुवार को मार्चपास्ट में बेहतर प्रदर्शन करते हुए ट्रॉफी अपने नाम की। एसोसिएशन के प्रदेश प्रवक्ता अजय शर्मा ने राजेंद्र शर्मा को इस उपलब्धि पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर स्पर्धा के शॉटपुट वर्ग में हिमाचल प्रदेश की तरफ से राजेंद्र शर्मा ने 9.15 मीटर गोला फेंककर स्वर्ण जीता और 100 मीटर दौड़ में दूसरा स्थान प्राप्त किया। अब तक वह अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में कई पदक जीत चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें