ऑक्सीजन सिलिंडर, ऑक्सीमीटर की खरीद-फरोख्त को लेकर सरकार पर लगाए जा रहे आरोपों पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. राजीव सैजल आगे आए हैं। प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि पूर्व मंत्री कौल सिंह नेता बने रहने के लिए अपनी डूबती हुई राजनीति को बचाने की कोशिश में हैं। सुर्खियों में रहने को वे सरकार पर ऐसे आरोप लगा रहे हैं। अगर कौल सिंह ऐसी हरकतों से बाज नहीं आए तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी। स्वास्थ्य मंत्री ने स्पष्ट किया कि ऑक्सीमीटर की खरीद प्रक्रिया में कुछ भी छुपाने लायक नहीं है। खरीद फरोख्त का कार्य केंद्र की सबसे विश्वसनीय एजेंसी सीपीडब्ल्यूडी ने किया है। इसकी सारी जानकारी पब्लिक डोमेन पर भी है।