फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajban Rescue Operation: राजबन में नौवां शव हुआ बरामद, अंतिम लापता की तलाश जारी

Tue, 06 Aug 2024 03:09 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, पधर (मंडी)।

सार

पधर उपमंडल के राजबन गांव में चलाए जा रहे सर्च ऑपरेशन के छठे दिन मंगलवार सुबह एनडीआएफ की टीम ने खोजी कुत्ते द्वारा बताई गई लोकेशन के आधार पर खुदाई शुरू की। यहां चट्टान को ब्लास्टिंग करके तोड़ा गया। मशीन की मदद से चट्टान के पत्थर हटाए गए। लगभग 10 फीट नीचे से शव बरामद किया गया।
विज्ञापन
रेस्क्यू कार्य में जुटी टीमें। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजबन गांव में शवों को खोजने में चलाए गए रेस्क्यू अभियान में मंगलवार पोकलेन मशीन की मदद ली गई। सोमवार को क्षतिग्रस्त थल्टूखोड पुल की मशीन द्वारा मरम्मत की गई। सड़क मार्ग को दुरुस्त करते हुए मंगलवार सुबह राजबन गांव पहुंची। 

विज्ञापन


खोजी कुत्ते द्वारा बताई गई लोकेशन के आधार पर एनडीआएफ की टीम ने खुदाई शुरू की। यहां चट्टान को ब्लास्टिंग करके तोड़ा गया। मशीन की मदद से चट्टान के पत्थर हटाए गए। लगभग 10 फीट नीचे से शव बरामद किया गया। शव लापता खुड्डी देवी का है। जिसका सिर धड़ से अलग हो गया था। लापता हरदेव के शव को खोजने का अभियान निरंतर जारी है। मशीन की मदद से शीघ्र लापता हरदेव मिलने की संभावना है। आज सर्च अभियान पूरा हो सकता है।

बादल फटने की घटना के बाद दब गए थे दस लोग
बता दें कि राजबन गांव में बीती 31 जुलाई की रात को बादल फटने की घटना में तीन घर चपेट में आ गए थे। इसमें दो घर पूरी तरह से दब गए थे, जबकि तीसरे घर को भी भारी नुकसान पहुंचा था। इन तीन घरों के 12 लोग इसकी चपेट में आए थे जिनमें से 2 घायल थे जबकि 10 लापता हो गए थे। गांव तक मशीनरी को ले जा पाना संभव नहीं था तो प्रशासन ने अपने बचाव दलों और स्थानीय लोगों की मदद से यहां पर सर्च आपरेशन शुरू किया। आज इस सर्च ऑपरेशन के छठे दिन नौंवा शव बरामद हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें