फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulk Drug Park: बल्क ड्रग पार्क के लिए हिमाचल सरकार ने जारी किए 50 करोड़

Tue, 06 Aug 2024 01:30 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

प्रदेश सरकार ने  उद्योग विभाग की विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं की समीक्षा बैठक के दौरान ऊना जिले के हरोली में बनने वाले बल्क ड्रग पार्क के निर्माण लिए 50 करोड़ रुपये जारी किए। 
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश सरकार ने  उद्योग विभाग की विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं की समीक्षा बैठक के दौरान ऊना जिले के हरोली में बनने वाले बल्क ड्रग पार्क के निर्माण लिए 50 करोड़ रुपये जारी किए।  बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने की। मुख्यमंत्री ने कहा कि बल्क ड्रग पार्क का समयबद्ध निर्माण सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने निर्माण से संबंधित सभी विभागों और एजेंसियों को समन्वय से काम करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस परियोजना में स्थल विकास, सड़कें, डिस्चार्ज ट्रीटमेंट संयंत्र, भाप उत्पादन, डक्टिंग सहित अन्य विकास कार्य किए जाने हैं।

विज्ञापन


  उन्होंने अधिकारियों को निर्माण में गुणवत्ता और भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने उद्योग विभाग की अन्य परियोजनाओं की भी विस्तार से समीक्षा की और टेंडर, वित्तीय संसाधन जुटाने, भूमि हस्तांतरण आदि मामलों में तेजी लाने के निर्देश दिए, ताकि परियोजनाओं का लाभ समय पर आम लोगों को मिल सके। उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि विभाग की परियोजनाओं में हरित हिमाचल की परिकल्पना को साकार करने के लिए काम किया जा रहा है। पर्यावरण संरक्षण के साथ विकसित हिमाचल बनने के लिए कदम उठाए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें