देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। हिमाचल फिल्म सिटी टैलेंट बेस पर आधारित मिसेज इंडिया हिमाचल स्पर्धा में उपमंडल देहरा के नयाड़ गांव की किरण शर्मा ने ग्रैंड फिनाले में जगह बना ली है।
मिसेज इंडिया हिमाचल का फाइनल राउंड कसौली में 16 से 18 अप्रैल के बीच होगा। तीन दिन तक चलने वाले फाइनल राउंड में जीत दर्ज करने वाली प्रतिभागी को मिसेज इंडिया एशिया के फाइनल राउंड में सीधे प्रवेश मिलेगा। किरण शर्मा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (बाल) देहरा में वाणिज्य की प्रवक्ता हैं।
किरण के पति दिल्ली में एक कंपनी में मैनेजर हैं। किरण ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने पति मनोहर शर्मा एवं अपने सास-ससुर की उन्मुक्त सोच को किया है। ग्रैंड फिनाले में 45 प्रतिभागियों के बीच टक्कर होगी। कहा कि वह इस स्पर्धा को जीतने के लिए जीजान से कोशिश करेंगी।