फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल के छह जिलों में बारिश के आसार, अधिकतम तापमान में दो डिग्री की बढ़ोतरी

Mon, 14 Sep 2020 09:21 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

प्रदेश में सोमवार को दिनभर मौसम साफ रहा। धूप खिलने से अधिकतम तापमान में दो डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज हुई। राजधानी शिमला में धूप खिलने से साथ-साथ बादल भी छाए रहे। 

विज्ञापन

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने मंगलवार को भी छह मध्य पर्वतीय जिलों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा के कुछ क्षेत्रों में बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है। 18 सितंबर तक इन क्षेत्रों में मौसम खराब बना रहने की संभावना है।

मैदानी और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में अगामी एक सप्ताह तक मौसम साफ रहने के आसार हैं। सोमवार को ऊना में अधिकतम तापमान 36.6, बिलासपुर में 34.5, हमीरपुर में 34.2, मंडी में 33.6, कांगड़ा-भुंतर में 32.6, सुंदरनगर में 32.9, चंबा में 31.5, सोलन में 30.0, नाहन में 29.3, धर्मशाला में 26.8, पालमपुर में 26.4, कल्पा-मनाली में 25.0, शिमला में 24.5 केलांग में 23.5 और डलहौजी में 20.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें