फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में फिर बिगड़ेगा मौसम, पांच दिन तक बारिश के आसार

Thu, 04 Apr 2019 05:58 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

प्रदेश के कई क्षेत्रों में शुक्रवार से मौसम बदलेगा। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने नौ अप्रैल तक बारिश और बर्फबारी होने का पूर्वानुमान जताया है। दस अप्रैल से मौसम साफ रहने की संभावना है। 

विज्ञापन


मौसम केंद्र के निदेशक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में बारिश होने के आसार हैं। गुरुवार को राजधानी शिमला सहित सभी क्षेत्रों में धूप खिली। अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज हुई है।
 

विज्ञापन

दिन के साथ-साथ रात के तापमान में भी बढ़ोतरी

फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
गुरुवार को ऊना में अधिकतम तापमान 36.0, शिमला 24.0, सुंदरनगर 32.2, भुंतर 30.8, धर्मशाला 24.2, नाहन 30.1, सोलन 27.2, कांगड़ा 32.8, बिलासपुर 33.5, हमीरपुर 32.4, चंबा 30.8, डलहौजी 18.9, कल्पा 20.7 और केलांग में 15.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। उधर, अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होने के साथ-साथ न्यूनतम पारा भी चढ़ रहा है। दिन के साथ-साथ रात के तापमान में भी बढ़ोतरी हुई है।


बुधवार रात को शिमला में न्यूनतम तापमान 12.3, सुंदरनगर 13.0, धर्मशाला 14.4, ऊना 13.8, नाहन 16.2, सोलन 11.4, कांगड़ा 15.0, मंडी 12.6, बिलासपुर 14.2, हमीरपुर 14.8, डलहौजी 12.6, कल्पा 6.0 और केलांग में 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें