फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला में बारिश, चोटियों पर ताजा बर्फबारी

Thu, 26 Nov 2015 09:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल के ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी शुरू हो गई है। वीरवार दोपहर बाद चंबा, लाहौल स्पीति, किन्नौर और कुल्लू के ऊंचाई वाले स्थानों पर हल्का हिमपात हुआ है। जिला मंडी के छोटा भंगाल और चौहार घाटी के ऊपरी क्षेत्रों में भी हल्का हिमपात हुआ है।
विज्ञापन


वहीं, निचले इलाकों में बूंदाबांदी से शीतलहर है। शिमला और इसके आसपास के इलाकों में भी देर शाम हल्की बारिश हुई। इससे तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ गई है। नदियों में जलस्तर कम होने से शानन प्रोजेक्ट में विद्युत उत्पादन भी कम हो गया है।

उधर, प्रदेश के ऊपरी क्षेत्रों में शुक्रवार को बर्फबारी होने का पूर्वानुमान है। उधर, वीरवार देर शाम को राजधानी शिमला और हमीरपुर में बारिश हुई। इससे प्रदेश में शीतलहर बढ़ गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के मुताबिक शुक्रवार को लाहौल-स्पीति, किन्नौर और चंबा, कुल्लू, मंडी के ऊपरी क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है। मध्य पर्वतीय क्षेत्रों शिमला, मंडी, कुल्लू, चंबा, सोलन और सिरमौर सहित मैदानी क्षेत्रों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा में शुक्रवार को मौसम साफ रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें