मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के मुताबिक 12 जून तक प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश होगी।
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल में 12 जून तक मौसम खराब रहेगा। पश्चिमी विक्षोभ दोबारा सक्रिय होने से प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल गया है। 9 जून तक मध्य पर्वतीय क्षेत्रों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा में बारिश होने का पूर्वानुमान है।
10 से 12 जून तक मध्य पर्वतीय क्षेत्रों के साथ-साथ मैदानी क्षेत्रों ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर, कांगड़ा और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों किन्नौर, लाहौल-स्पीति में बादल बरसेंगे। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के मुताबिक 12 जून तक प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश होगी।
बारिश से तापमान लुढ़का, जानें कहां कितना रहा?
बारिश होने के साथ-साथ प्रदेश के अधिकतम तापमान में पांच डिग्री की कमी आई है।
- फोटो : अमर उजाला
बारिश होने के साथ-साथ प्रदेश के अधिकतम तापमान में पांच डिग्री की कमी आई है। मौसम में हल्की ठंडक बढ़ गई है। सोमवार को ऊना का अधिकतम तापमान रविवार के मुकाबले छह डिग्री कम रिकॉर्ड किया गया।
रविवार को ऊना का अधिकतम तापमान 42.8 था। यह सोमवार को घट कर 36 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। सोमवार को शिमला में अधिकतम तापमान 26.2, सुंदरनगर में 34.3, भुंतर में 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
धर्मशाला में 32.8, नाहन में 35.3, सोलन में 30.4, मंडी में 32.3, मनाली में 25.6, चंबा में 35, डलहौजी में 24, केलांग में 26.9 और कल्पा में 24.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।