फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला में जमकर बरसे बादल, जारी रहेगा बारिश का सिलसिला

Fri, 26 Aug 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी शिमला और रामपुर में वीरवार को झमाझम बादल बरसे। प्रदेश के अन्य जिलों में भी हल्की बारिश की सूचना है। शिमला शहर में वीरवार दोपहर करीब चार बजे शुरू हुई बारिश देर शाम तक जारी रही। रामपुर के आनी क्षेत्र में बरसात से जहां कई सड़कें क्षतिग्रस्त हुई हैं।
विज्ञापन


वहीं कई इलाकों में बिजली सहित आम जन जीवन भी अस्त व्यस्त हुआ है। रामपुर के लवी मेले के सांस्कृतिक स्टेज को भी बारिश से नुकसान पहुंचा है। बस अड्डा पूरी तरह से तालाब में बदल चुका है। कई स्थानों पर भूस्खलन भी हुआ है।

प्रदेश में 30 अगस्त तक बारिश का दौर जारी रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 30 तक पूरे प्रदेश में बारिश होने की संभावना जताई है। वीरवार को ऊना में सबसे अधिक 35 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन


शिमला में 23.3, धर्मशाला में 28.3, सोलन में 28.5, नाहन में 28.3, सुंदरनगर में 32.6, भुंतर में 32.5, कल्पा में 24.4, मंडी में 31.4, हमीरपुर में 29.8, बिलासपुर में 30.6, कांगड़ा में 27.8 और मनाली में 25 डिग्री सेल्सियस पारा दर्ज किया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें