प्रदेश के साथ-साथ हमीरपुर शहर के युवाओं में स्टाइलिश हेयर कटिंग का क्रेज काफी बढ़ गया है। त्रिशूल और ओम कटिंग का खुमार आज कल युवाओं में सिर चढ़कर बोल रहा है। फैशन के मामले में हमीरपुर के युवक काफी आगे निकल रहे हैं। गांधी चौक हमीरपुर के कश्मीरी कांप्लैक्स में लक्की हेयर ड्रेसर के पास सुबह ही कटिंग को लेकर युवाओं की भीड़ जम रही है।
अमर उजाला से बातचीत में लक्की ने कहा कि आजकल युवाओं में त्रिशूल और ऊँ कटिंग का काफी क्रेज है। रोजाना कई युवक उनकी दुकान पर स्टाइलिश हेयर कटिंग के लिए आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसके अलाव चाइनीज हेयर कटिंग करवाने के लिए भी कई युवक आते हैं।
वहीं युवाओं के शौक को पूरा करने के लिए उनकी पसंद के मुताबिक हेयर कटिंग की जाती है। दुकान में कटिंग करवाने आए युवाओं राहुल, अनुपम और विवेक ने कहा कि उन्हें आम लोगों से हटकर दिखने की चाहत है, जिसके चलते त्रिशूल और ऊँ हेयर कटिंग करवा रहे हैं।