हिमाचल के कुछ क्षेत्रों में रविवार और सोमवार को बारिश और बर्फबारी होने के आसार हैं। 26 से 29 मार्च तक प्रदेश में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। शनिवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहा।
धूप खिलने से अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज हुई। ऊना में अधिकतम तापमान 29.6, सुंदरनगर में 25.6, कांगड़ा-नाहन में 24.9, हमीरपुर में 23.9, बिलासपुर में 23.2, भुंतर में 22.2, सोलन में 21.5, चंबा में 19.6, शिमला में 18.4, धर्मशाला में 17.6, कल्पा में 11.6, डलहौजी में 9.3 और केलांग में 7.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।
उधर, अधिकतम तापमान बढ़ने के साथ अब न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी होना शुरू हो गई है। शुक्रवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान माइनस 3.2, कल्पा में 0.4, मनाली में 4.2 और शिमला में 9.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।