फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी से मिलेगी राहत, आज से बारिश के आसार, तूफान की भी चेतावनी

Thu, 20 Apr 2017 08:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश में वीरवार से मौसम बदलेगा। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 20 से 25 अप्रैल तक पूरे प्रदेश में बारिश होने के आसार जताए हैं। 21 और 22 अप्रैल को शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा में अंधड़ चलने और ओलावृष्टि होने की चेतावनी भी जारी की गई है।
विज्ञापन


मौसम केंद्र के निदेशक मनमोहन सिंह के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते प्रदेश के मौसम में बदलाव आएगा। 25 अप्रैल तक प्रदेश के कई क्षेत्रों में बादल बरसेंगे। उधर, बुधवार को भी प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में लू चलने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

ऊना में अधिकतम तापमान 41.6, कांगड़ा में 37.2, सुंदरनगर में 35.6, भुंतर में 34.0, नाहन में 33.9, सोलन में 33.6, धर्मशाला में 32.6, शिमला में 26.3 और कल्पा में 23.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। बुधवार को प्रदेश का अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें