फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनी लॉन्ड्रिंग केस: दिल्ली में सीएम वीरभद्र से ED की पूछताछ आज

Thu, 20 Apr 2017 08:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के बुलावे पर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह नई दिल्ली पहुंच गए हैं। सीएम के साथ उनकी पत्नी प्रतिभा सिंह, बेटा विक्रमादित्य सिंह और मुख्य सचिव वीसी फारका भी गए हैं।
विज्ञापन


दिल्ली पहुंचकर सीएम ने अपने वकीलों से मिलकर मामले पर चर्चा कर ली है। सीएम वीरवार को पूछताछ के लिए ईडी के सामने पेश होंगे। बता दें कि ईडी ने पहले वीरभद्र सिंह को 13 अप्रैल को बुलाया था।

बैसाखी पर्व होने के कारण वह उस वक्त नहीं जा पाए। ईडी ने उन्हें दोबारा नोटिस भेजा और 20 अप्रैल को बुलाया। लिहाजा, बुधवार सुबह दस बजे जुब्बड़हट्टी से सीएम पत्नी और बेटे के साथ हेलीकाप्टर से दिल्ली रवाना हो गए। 
विज्ञापन


ईडी ने वीरभद्र सिंह के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया है। इसमें ईडी पूछताछ कर कुछ रिकार्ड मांग सकता है। दिल्ली हाईकोर्ट के एक फैसले के बाद वीरभद्र सिंह के खिलाफ सीबीआई ने भी संपत्ति मामले में कोर्ट में चालान पेश किया है। सीएम ने इसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। ईडी मामला भी सीबीआई की छानबीन पर आधारित है। 

दिल्ली पर रहेगी हिमाचल की नजर
हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस और भाजपा के कई नेताओं की सीएम वीरभद्र सिंह के दिल्ली जाने पर नजरें गड़ी हुई हैं। पूछताछ की प्रक्रिया के बीच ईडी का क्या रुख रहता है, इस पर कई तरह की चर्चाएं हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें