फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मन्नत-देवांशी ने मोदी व पुतिन के समक्ष प्रदर्शित किया मॉडल

Mon, 08 Oct 2018 05:21 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नगरोटा बगवां (कांगड़ा)
विज्ञापन
विज्ञापन

रेनबो इंटरनेशनल स्कूल नगरोटा बगवां की मन्नत और देवांशी अटल इनोवेशन मिशन नीति आयोग के बूट कैंप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन से आईआईटी नई दिल्ली में मिलीं।

विज्ञापन


कैंप के लिए देश के लगभग दस लाख छात्रों में से केवल दस सर्वश्रेष्ठ इनोवेटिव छात्रों का चयन हुआ। नौवीं कक्षा की दोनों छात्राओं और शिक्षिका सीमा शर्मा ने रूसी (साइरस इनोवेशन सेंटर) छात्रों के साथ अपने इनोवेटिव प्रोटोटाइप बनाकर मुख्यातिथि के समक्ष प्रस्तुत किए।

कैंप में भारत और रूस दोनों ही देशों ने कई तकनीकों को साझा किया है। बूट कैंप का मुख्य उद्देश्य भावी वैज्ञानिकों को धरती पर वास्तविक समस्याओं को हल करने में तकनीक का इस्तेमाल, नई खाजें करने और उस का व्यापारीकरण करने में ज्यादा मददगार होना था। एटीएल मैराथन के तहत देश भर के 30 प्रोजेक्टों में रेनबो स्कूल के बच्चों के स्वनिर्मित प्रोजेक्ट वाटर कोलेक्टर को प्रदर्शित किया।
विज्ञापन


दोनों देशों के बच्चों ने विभिन्न विषयों पर डिजाइन जैसे स्मार्ट मोबिलिटी, एग्री-टैक, स्पेस टेक्नोलॉजी, हेल्थ क्योर और क्लीन एनर्जी के प्रकार और सामाजिक समस्याओं को सुधारने की तकनीक को साझा किया। छात्राओं ने भारतीय प्रधानमंत्री और रूसी राष्ट्रपति को स्वनिर्मित ग्लास पेंटिंग भी भेंट की।

सोमवार को स्कूल में दोनों छात्राओं, शिक्षकों और अभिभावकों को सम्मानित किया। रेनबो ग्रुप ऑफ स्कूल्स के निदेशक डॉ. जेआर कश्यप और प्रधानाचार्य डॉ. छवि कश्यप ने छात्राओं और उनकी अध्यापिका सीमा शर्मा को उनकी इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर बधाई दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें