फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश में डायरेक्ट सेलिंग को देंगे बढ़ावा: कपूर

Mon, 08 Oct 2018 05:04 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

खाद्य आपूर्ति मंत्री किशन कपूर ने कहा कि 20 अक्तूबर को बैठक में चर्चा के बाद केंद्र के दिशा-निर्देशों लागू कर डायरेक्ट बिक्री को बढ़ावा मिलेगा। सोमवार को होटल होलीडे होम में एफसीआईआई और आईडीएसआई के कार्यक्रम में मंत्री ने कहा किसान को फसलों का पूरा लाभ मिले। इस दिशा में सोचना पड़ेगा। चीन सबसे बड़ी चुनौती है।

विज्ञापन


उपभोक्ता उसके माल की ओर आकर्षित हो रहे हैं। कपूर बोले, पूर्व में जब वे उद्योग मंत्री थे तो जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में 21 फीसदी उद्योग बढ़े। लोगों को रोजगार और सरकार को राजस्व भी मिला। सरकार ने उपभोक्ताओं को सस्ती दाल और अनाज गुणवत्ता वाला दिया है। इस साल सस्ती और अच्छी दालें और अनाज खरीदकर सरकार इस साल 110 करोड़ बचाएगी। खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के निदेशक मदन चौहान ने कहा कि इस व्यवसाय से बिचौलियों से निजात मिली है और समान सस्ता मिलता है। 

फेडरेशन ऑफ  इंडियन डायरेक्ट सेलिंग इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष रविंद्र कुमार ने कहा कि छह मिलियन लोगों को रोजगार मिला है। 57 फीसदी महिलाएं इस कारोबार से जुड़ी हैं। पांच सौ कंपनियां पंजीकृत हैं। देश में डायरेक्ट सेलिंग इंडस्ट्रीज में 50 लाख लोगों को रोजगार मिला है। केंद्र सरकार ने इस दिशा में कुछ दिशा निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन


इस दिशा में राज्य सरकार को भी गौर करना चाहिए। व्यवसायी प्रदीप जैन ने कहा कि पिछले 12 साल से हिमाचल में काम कर रहे हैं। प्रदेश में कारोबार की व्यापक संभावनाएं हैं। डायरेक्ट सेलिंग ट्रेनिंग अकादमी की सलाहकार मिता चौधरी ने कहा कि हिमाचल में कारोबार करने के लिए अच्छा माहौल है। 

यह है डायरेक्ट सेलिंग
डायरेक्ट सेलिंग वर्षों पुराना कारोबार है। लोग माल बेचने को सीधे उपभोक्ता से संपर्क करते हैं। बिचौलिया नहीं रहता और न ही उन्हें लाभांश दिया जाता है। काम करने की कोई बंदिश नहीं रहती। उपभोक्ता वस्तुओं को बेचता है। इसमें आयुर्वेद, कपड़ा, सौंदर्य प्रसाधनों की वस्तुएं शामिल हैं।

कानून लागू हैं और नियमों के तहत कंपनियां काम करती हैं। स्किल इंडिया, स्टार्टअप इंडिया और मेक इन इंडिया को बढ़ावा मिला है। देश भर में डायरेक्ट सेलिंग से 64,568 करोड़ का करोड़ का कारोबार होने की उम्मीद है। पांच सौ कंपनियां पंजीकृत हैं और यह पांच हजार तक पहुंच सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें