फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारी बारिश से जिले में 90 करोड़ का नुकसान, 12 मौतें

विज्ञापन
छोटा शिमला के पास धंसी सड़क।
विज्ञापन
भारी बारिश से जिले में 90 करोड़ का नुकसान, 12 मौतें
विज्ञापन

शिमला। जिले में भारी बारिश से बारह लोगों की मौत हो गई है। डीसी अमित कश्यप ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि अब तक जिले में 205 एमएम बारिश दर्ज की गई है। जिले में 90 करोड़ रुपये के नुकसान का आंकलन हुआ है। इसके अलावा चौपाल में अभी भी बिजली की आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई है, हालांकि बाकी जगहों पर आपूर्ति सामान्य है।
जिले में अब तक 270 सड़कें क्षतिग्रस्त हुई हैं। इन सड़कों को सुचारु बनाने के लिए डीसी ने सभी एसडीएम को व्यवस्था बनाने को लेकर कड़े निर्देश जारी किए हैं। इसके अलावा उन्होंने प्रत्येक उपमंडल अधिकारी को 20- 20 लाख जारी किए हैं। इससे पहले उन्हें 15-15 लाख दिए जा चुके हैं। यह राशि सड़कों को खुलवाने और प्रभावितों को देने के लिए जारी की है। इसके अलावा एडीसी शिमला को चार दिन के लिए चौपाल और एडीएम प्रोटोकाल को जुब्बल कोटखाई में मंगलवार से तैनात कर दिया है।
विज्ञापन

चौपाल में बिजली और दूरसंचार व्यवस्था बुरी तरह से चरमरा गई है। जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन द्वारा स्थापित नियंत्रण कक्ष में सहायता एवं शिकायत के लिए दूरभाष संख्या 1077 नंबर जारी किया है। यह भी कहा कि सिंचाई व जन स्वास्थ्य विभाग की जिला में भारी बारिश के कारण जलापृर्ति की 80 फीसदी स्कीमों को शुरू कर दिया है। हिमाचल पथ परिवहन निगम के अधिकारियों को संपर्क सड़कों पर यातायात सुचारु रखने के निर्देश जारी किए है। विद्युत के लगभग 50 फीसदी ट्रांसफार्मर को दुरुस्त किए गए है। वहीं संचार व्यवस्था सामान्य है।
विज्ञापन

खाद्य पदार्थ पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध
डीसी अमित कश्यप ने बताया कि जिले के सभी स्थानों पर खाद्य पदार्थों का भंडारण पर्र्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। सीमावर्ती उत्तराखंड के स्नैल और अमर कोट क्षेत्र में वर्षा के दौरान लोगों को भी राहत दी गई है। इन स्थानों में खाद्य सामग्री पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है, जबकि अन्य सहायता सामग्री उपलब्ध करवाई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें