फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज हवाओं के साथ हिमाचल में जोरदार बारिश, गर्मी से मिली राहत

Mon, 23 May 2016 05:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
राजधानी शिमला में दिन में ही अंधेरा छा गया है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश में मौसम ने फिर करवट ले ली है। प्रदेश में झमाझम बारिश शुरू हो गई है। राजधानी शिमला में दिन में ही अंधेरा छा गया है। तेज हवाओं के साथ जमकर मेघ बरस रहे हैं। प्रदेश के बाकी जिलों में भी बारिश जारी है। सिरमौर के पांवटा में तापमान 43 डिग्री तक पहुंच गया था। बारिश होने से लोगों को यहां काफी राहत मिली है।
विज्ञापन


तूफान के कारण राजगढ़ के रासुमांदर क्षेत्र में सेब की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। बिलासपुर में भी जमकर बारिश हुई है। वहीं प्रदेश के ऊना जिले में आधे घंटे में इतनी बारिश हुई कि घरों व दुकानों में पानी जमा हो गया है। मौसम के बदलाव से चिलचिलाती गर्मी और उमस से जूझ रहे प्रदेशवासियों को काफी राहत मिली है।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने सोमवार और मंगलवार को प्रदेश के मैदानी, मध्य पर्वतीय और उच्च पर्वतीय के अधिकतर क्षेत्रों में गर्ज के साथ बारिश की संभावना जताई थी। बारिश के साथ पारा भी लुढ़क गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो दिन जमकर बरसेंगे बदरा

पांवटा में बारिश का नजारा। - फोटो : अमर उजाला
मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक सोमवार और मंगलवार को जमकर बारिश होगी। 26 से 28 मई तक मौसम फिर साफ होगा और धूप खिली रहेगी। रविवार को प्रदेश के अधिकतर क्षेत्रों में धूप खिली रही। उमस के कारण प्रदेश के न्यूनतम तापमान में दो डिग्री तक उछाल दर्ज किया गया था।

दिल्ली, लुधियाना से भी गर्म रहा पांवटा साहिब
हिमाचल के पांवटा साहिब शहर में रविवार को पारा रिकॉर्ड 44 डिग्री तक पहुंच गया था। चिलचिलाती गर्मी में लोग झुलसते नजर आए। ऊना में 41.4, बिलासपुर में 38.3, धर्मशाला में 34.2, मनाली में 27.2 और शिमला में अधिकतम तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें