फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब चंडीगढ़ से रेलवे लाइन से जुड़ेगा ये शहर

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़ से बद्दी को जोड़ने वाली रेल लाइन का रास्ता साफ हो गया है। इसको लेकर रेलवे और प्रदेश सरकार के बीच सहमति बन गई है। राज्य सरकार ने इस लाइन का सर्वे शुरू करने के लिए रेलवे को एक करोड़ रुपये टोकन मनी दे दी है। 31 किलोमीटर लंबे ट्रैक के सर्वे का काम जल्द शुरू होने की संभावना है। इस ट्रैक पर 380 करोड़ रुपये खर्च आने का अनुमान है, जिसका आधा खर्च हिमाचल प्रदेश सरकार उठाएगी।
विज्ञापन


प्रदेश के लिहाज से चंडीगढ़-बद्दी रेल लाइन बहुत ही महत्वपूर्ण है। दो दशक पहले इसकी कवायद शुरू हुई थी, लेकिन विवाद के कारण इसका काम शुरू नहीं हो पा रहा था। सूत्रों का कहना है कि रेलवे ने अपने स्तर पर हरियाणा और हिमाचल प्रदेश से बातचीत करके चंडीगढ़-बद्दी रेल लाइन बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। इस ट्रैक के बनने से राज्य के सबसे बड़े औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में उत्पादित होने वाले माल को बाजार तक पहुंचाने में आसानी होगी। अन्य उद्योग भी यहां खिंचे चले आएंगे।
Trending Videos
विज्ञापन

कालका-परवाणू ट्रैक गुम

कालका से परवाणू के बीच तकरीबन पांच किलोमीटर लंबा ट्रैक बनना है। लंबे समय से इसका प्रस्ताव भी है, लेकिन इसको लेकर गंभीरता नहीं दिखाई गई। हालांकि, हिमाचल की ओर से बार-बार प्रयास किया जाता रहा है, लेकिन केंद्रीय रेलवे मंत्रालय की ओर से हर बार इसे हल्के में लिया गया, जिस कारण इसका निर्माण नहीं हो पा रहा है।

चंडीगढ़-बद्दी रेल लाइन का सर्वे करने के लिए एक करोड़ रुपये टोकन मनी रेलवे को जारी कर दी है। यह प्रोजेक्ट राज्य सरकार के लिए महत्वपूर्ण है। इसको लेकर जल्द रेलवे और राज्य सरकार के बीच वार्ता होगी।
-अक्षय सूद, सलाहकार योजना विभाग, हिमाचल
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें