हिमाचल में भी धर्मांतरण की घटनाएं बढ़ रही हैं। बहला फुसलाकर हिंदुओं का धर्मांतरण किया जा रहा है। अब इसे रोकने को विश्व हिंदू परिषद ने प्रदेश में गृह संपर्क यात्रा शुरू की है।
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने वक्फ बोर्ड का गठन मुसलमानों को पेंशन देने के लिए किया है। यह बात रोहड़ू में प्रेस वार्ता के दौरान विश्व हिंदू परिषद के नॉर्थ जोन क्षेत्रीय संगठन मंत्री करुणा प्रकाश ने कही।
उन्होंने कहा कि परिषद का उद्देश्य किसी का धर्मांतरण करना नहीं है। परिषद धर्मांतरण करने वालों की घर वापसी का प्रयास कर रही है। गौ तस्करी की घटनाओं में भी बढ़ोतरी हुई है। लव जेहाद के नाम पर धर्म परिवर्तन किया जा रहा है।