नौ बार चैंपियन रहे सुरेश राणा 16वीं मारुति सुजुकी रेड डे हिमालया रैली से बाहर हो गए हैं। सुरेश राणा को लीजेंडरी मनाली रेसिस्ट भी कहा जाता है। वह रेड डी हिमालया रैली के पांचवें दिन ही इससे बाहर हो गए।
बॉलीवुड के शोमैन सोहेल खान के लिए भी बुरा दिन रहा। उन्होंने बारालाचा दर्रा पर गलत टर्न लिया। यह दर्रा लाहौल और लद्दाख को जोड़ता है। सोहेल ऑफ ट्रैक पर चले गए। उन्होंने एक चेक प्वाइंट मिस किया और इससे उनका समय भी नष्ट हुआ।
इससे उनके ओवरऑल स्कोर पर प्रभाव पड़ेगा। फिलहाल इन दोनों खिलाड़ियों के लिए पांचवां दिन काफी खराब साबित हुआ।
गलत टर्न से हुआ हादसा
‘किंग ऑफ माउंटेन’ के नाम से मशहूर सुरेश राणा ने 4750 मीटर ऊंचाई पर नाकीला दर्रा के पास टर्न लिया। यह टर्न इतना शार्प था कि दोनों प्रतिभागी सुरेश राणा और अभिषेक मिश्रा हाई स्पीड पर दोनों के वाहन सड़क से बाहर हो गए।
राणा टीम मारुति, जबकि मिश्रा टीम थंडरबोल्ट के लिए ड्राइविंग कर रहे थे। यह सामान्य टर्न नहीं था, जिससे राणा बाहर हो गए। अच्छा यह हुआ कि इसमें किसी रैली प्रतिभागी को चोट नहीं आई।
मारुति सुजुकी के उपाध्यक्ष मार्केटिंग मनोहर भट्ट ने बताया कि तीसरे दिन के अंत में राणा दरअसल मिश्रा से सात मिनट आगे थे। राणा टीम आर्मी के कै प्टन एवीएस गिल से 20 मिनट आगे थे।
अब इनमें है मुकाबला
क्लोज कंटेस्ट में अब एवीएस गिल, हरप्रीत सिंह बावा, अमरतेज बुवाल, लेफ्टनेंट कर्नल शक्ति बजाज, गौरव आंगरा, राज सिंह राठौर और किरनेश जंग हैं। पांच अक्तूबर को शुरू हुई इस रेस का 10 अक्तूबर को समापन होना है।
इसमें लगभग 2200 किमी का सफर पूरा हो रहा है। कुल्लू जिले के मनाली निवासी सुरेश राणा लगातार नौ बार चैंपियन रहे। रैली के पांचवें दिन उन्होंने नाकीला दर्रा के पास टर्न लिया। यह इतना शार्प था कि हाई स्पीड पर सुरेश राणा और अभिषेक मिश्रा दोनों के बाहन सड़क से बाहर हो गए।